नई दिल्ली, फरवरी 18 -- PAK vs NAM Highlights: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड का टिकट कटा लिया है। पाकिस्तान ने बुधवार को 'करो या मरो' मैच में नामीबिया को 102 रनों से रौंदा। पाकिस्तान ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए ग्रुप ए मैच में 200 रनों का टारगेट दिया। जवाब में नामीबिया की टीम 97 रनों पर सिमट गई। यह पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। नामीबिया की ओर से लोरेन स्टीनकैंप (23) ने सर्वाधिक रन बनाए। अलेक्जेंडर वोल्शेंक के बल्ले से 20 रन निकले। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (7) और जान निकोल लॉफ्टी ईटन (5) समेत नामीबिया के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। पाकिस्तान की ओर से मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिका ने चार विकेट चटकाए। शादाब खान ने तीन जबकि सलमान मिर्जा और मोहम्मद नवाज ने एक-...