नई दिल्ली, फरवरी 24 -- पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपनी टीम के लिए उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 के मुकाबले में पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के लिए पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। 165 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहला झटका फिल सॉल्ट के रूप में लगा। बाहर जाती गेंद को खेलने के प्रयास में सॉल्ट विकेट के पीछे उस्मान खान को कैच थमा बैठे। यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह ने अचानक छोड़ा टीम इंडिया का साथ, पिता के लिए आनन-फानन में लौटे घर शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ पावरप्ले में तीन विकेट लेकर एक और नायाब इतिहास रचा है। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले 6 ओवर में अब सबसे ज्यादा विकेट लेन...