नई दिल्ली, मार्च 13 -- पाकिस्तान ने शुक्रवार को बांग्लादेश को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 128 रनों से हराया। इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर पहुंच गई है। ढाका में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 103 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी के दम पर बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 47.3 ओवर में 274 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और बारिश से प्रभावित हुई पारी में 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 274 रन बनाए हैं। पाकिस्तान की टीम लगातार दूसरे वनडे में ऑलआउट हुई। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से रिशाद ने तीन विकेट लि...