नई दिल्ली, जून 26 -- महाराष्ट्र विधानसभा में एक सामान्य चर्चा के दौरान सत्ताधारी एनसीपी अजित गुट की विधायक सना मलिक ने ऐसा बहु विवाह प्रथा पर ऐसा कुछ कह दिया, जिससे बवाल खड़ा हो गया है। सना मलिक को इस बयान के लिए अपने गठबंधन के साथियों से ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लगातार होते विरोध के बीच मलिक ने अपनी सफाई पेश की और कहा कि कि वह न तो बहुविवाह का समर्थन कर रही थीं न ही उसका बचाव कर रही थीं। उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया है। मीडिया से बात करते हुए मलिक ने विधानसभा के दौरान बहुविवाह और पाकिस्तान पर दिए अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा, "मैं बहु विवाह का न तो बचाव कर रही हूं और न ही में उसका समर्थन करती हूं। मैं सदन को केवल बहु विवाह के तरीकों के बारे में बता रही थी। हालांकि, भाजपा विधायक देवयानी फर्नांडे ने पाकिस्तान की बात क...