श्रीनगर, नवम्बर 30 -- आतंकवाद के लिए कुख्यात पाकिस्तान की एक बार फिर से पोल खुल गई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक अशोक यादव ने रविवार को कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किए जाने के बावजूद नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार कुछ आतंकवादी 'लॉन्च पैड' अब भी सक्रिय हैं। यादव ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ''ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नियंत्रण रेखा के पार कई आतंकवादी 'लॉन्च पैड' नष्ट कर दिए गए थे, लेकिन कुछ 'लॉन्च पैड' अब भी सक्रिय हैं, जहां आतंकवादी मौजूद हैं।'' उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बल आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सतर्क हैं। यादव ने कहा, ''सर्दियों से पहले पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की घुसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.