Padrauna News: सचिवों की हड़ताल से खाद का संकट, परेशान किसान
पडरौना, अक्टूबर 31 -- Padrauna News: समउर बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की बी-पैक्स समितियों के सचिवों की करीब एक सप्ताह से जारी हड़ताल के चलते किसानों के सामने खाद का संकट खड़ा हो गया है। खासकर तिलहन की खेती करने वाले किसानों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। समितियों पर खाद वितरण ठप होने से किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।किसानों के लिए रबी की फसल की बुवाई काफी महत्वपूर्ण होती है। इन दिनों एक तरफ धान की कटाई और मड़ाई का काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ खाली हो चुके खेतों को तैयार कर अच्छी पैदावार के लिए दलहन और तिलहन की समय से बुवाई करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सहकारी समितियों पर लटक रहा ताला किसान खेतों की तैयारी कर चुके हैं, लेकिन बी-पैक्स सचिवों की हड़ताल के कारण खाद नहीं मिल पा रही है। इससे बुवाई में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.