पडरौना, अक्टूबर 31 -- Padrauna News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभा मठिया बुजुर्ग में आयोजित ऐतिहासिक 98 वें मठिया मेले में शुक्रवार को पारंपरिक रावण दहन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के बीच हुआ। बारिश के बावजूद भी रावण के विशाल पुतले का दहन होते ही पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय गोविन्द राव ने रावण के पुतले पर तीर चलाकर दहन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रावण दहन देखने के लिए क्षेत्र के साथ ही दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश आत्मसात किया।

रावण दहन में उमड़े श्रद्धालु मुख्य अतिथि श्री राव न...