Padrauna News: पडरौना चीनी मिल में चोरी का खेल, गैस कटर से काटे जा रहे करोड़ों के कलपुर्जे
पडरौना, सितम्बर 17 -- Padrauna News: पडरौना, निज संवाददाता। वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा चलाने की कवायद के बीच मिल की मशीनरी और कीमती कलपुर्जों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मिल परिसर में चोरों ने कंप्यूटर से लेकर बड़े-बड़े मोटर और मशीनों के महंगे कलपुर्जों तक को निशाना बनाया है। करीब 35 कंप्यूटर तोड़कर उनके अंदर के उपयोगी उपकरण निकाल लिए गए हैं। कई जगह मशीनों को गैस कटर से काटे जाने के निशान भी मिले हैं। टरबाइन मशीन में लगे कीमती धातुओं और अन्य मूल्यवान हिस्सों को भी नहीं छोड़ा गया है।
चोरी की स्थिति सबसे गंभीर स्थिति यह है कि जिला प्रशासन के कब्जे में होने के साथ-साथ एसडीएम सदर को इसकी निगरानी सौंपी गई है। यही नहीं, परिसर की रखवाली के लिए गार्डों की तैनाती के बावजूद मिल की मशीनरी धीरे-धीरे गायब होती जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.