फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- फरीदाबाद के सराय थाना क्षेत्र में सेक्टर-37 के पास स्थित एक ओयो होटल में 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। युवक अपने दोस्त से मिलने होटल आया था। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में 46 अवैध OYO होटल सील, नगर निगम का दोबारा बड़ा ऐक्शन मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है, जो एक अस्पताल में कार्यरत था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। कमरे से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सराय थाना पुलिस होटल के स्टाफ और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.