नई दिल्ली, जून 5 -- ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म के आईपीओ को सेबी ने हरी झंडी दे दी है। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी ओयो अपने आईपीओ के जरिये 6,650 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। घटनाक्रम से परिचित लोगों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ से कंपनी का मूल्यांकन लगभग सात से आठ अरब अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है। इस आईपीओ पर निवेशक कब से दांव लगा सकेंगे, जल्द ही कंपनी तय करेगी। आईपीओ को मंजूरी ऐसे समय में मिली है जब प्रिज्म प्रमुख मार्केट्स भारत, अमेरिका और यूरोप में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के साथ स्व-संचालित होटल और संडे होटल्स और पैलेट होटल्स जैसे प्रीमियम ब्रांड के विकास पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके अलावा, कंपनी ने हाल ही में अपने यूरोपीय ब्रांड डैनसेंटर के साथ गोवा में किराये के लिए विला खोलकर भारत में 'वैकेशन होम सेगमेंट' में...