नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- ऑरमैक्स ने अपने इस हफ्ते की टॉप 5 OTT फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते में ये 5 फिल्में सबसे ज्यादा व्यूज के साथ आगे निकल गई। इस लिस्ट में ऐसी भी फिल्में शामिल हैं जो अपनी अलग कहानी और कांसेप्ट की वजह से पिछले एक महीने से हर हफ्ते टॉप 5 में अपनी जगह बना रही हैं। साल के आखिर में ऑडियंस ने OTT पर सबसे ज्यादा इन फिल्मों को देखा। जानिए- थामा इस लिस्ट में सबसे ऊपर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा है। एक हॉरर कॉमेडी फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बाद अब OTT ऑडियंस को एंटरटेन कर रही है। इस फिल्म में को सिर्फ एक हफ्ते में 35 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। OTT व्यूवरशिप के मामले में ये फिल्म इस हफ्ते नंबर 1 पर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- धनुष की 'तेरे इश्क में' और अजय की 'दे दे प्यार दे 2' OTT रिलीज ...