नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, जी5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर शुक्रवार के दिन 6 थ्रिलर फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। यूं तो थिएटर में भी 9 फिल्मों ने दस्तक दी हैं, लेकिन अगर आप इस वीकेंड घर पर बैठकर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिस्ट आपके काम आ सकती है। इस लिस्ट में नई थ्रिलर फिल्मों और सीरीज के नाम हैं।1. धूमकेतु (Dhoomakethu) ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स जॉनर: टाइम-लूप कॉमेडी थ्रिलर एक्टर्स: साजिन गोपु और निखिला विमल यह एक मलयालम कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है। इसमें कुट्टन नाम के एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जिसकी शादी के दिन ही बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। हालांकि वह मरता नहीं है। अगले दिन फिर वह अपनी शादी वाले दिन उठता है और दोबारा उसकी बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। यह लूप चलता जाता है और हर बार वह ख...