नई दिल्ली, जुलाई 23 -- ओटीटी पर एक नए कॉन्सेप्ट वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज है। अमूमन क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी इस सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है कि ये अपराध किसने किया, लेकिन जब कोई कहानी ये तलाशने लगे कि अपराध क्यों हुआ और उस अपराध की वजह से पैदा हुए गिल्ट का इंसान के दिमाग और जीवन पर क्या असर पड़ता है तो वो एक मास्टरपीस बन जाती है। हाल ही में सोनी लिव पर ऐसी ही क्राइम थ्रिलर सीरीज रिलीज हुई है। आइए आपको इस सीरीज के बारे में बताते हैं।साउथ की क्राइम थ्रिलर सीरीज का नाम क्या है? इस सीरीज का नाम 'कुट्टराम पुरिंधवन: द गिल्टी वन' (Kuttram Purindhavan: The Guilty One) है। सेल्वमणि मुनियप्पन के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज 7 एपिसोड की है। कहानी की शुरुआत एक गांव के मंदिर में चल रहे उत्सव से होती है। एक तरफ गांववाले उत्सव का लुत्फा उठा रहे होते हैं।...