नई दिल्ली, अगस्त 7 -- OTT Series: अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में एक सीरीज आई है। ये क्राइम-ड्रामा और पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज है। इसकी आईएमडीबी 8.3 है। यूं तो ये साउथ की सीरीज है, लेकिन हिंदी में भी स्ट्रीम कर रही है। इस सीरीज की खास बात ये है कि इसके सिर्फ 7 एपिसोड हैं।क्या है सीरीज का नाम और इसकी कहानी? इस सीरीज का नाम 'इसाकापटनम' है। इस सीरीज में 1980 और 1990 के दशक की कहानी दिखाई गई है। दरअसल, नायडू (समुथिरकानी) दूसरे शहर से आता है और 'इसाकापटनम' का सबसे खतरनाक डॉन बन जाता है। सब उससे डरते हैं। पूरा शहर उसके इशारे पर चलता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसकी खुदकी बेटी उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि नायडू एक भ्रष्ट और क्रूर डॉन होता है और भारती (ऐश्वर्या राजेश) न्याय की लड़ाई लड़ने वाली लड़की। ऐसे मे...