नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- Crime Thriller Series: क्राइम थ्रिलर सीरीज देखना पसंद है? हां! आइए आपको उस सीरीज की बारे में बताते हैं जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है और जिसके सिर्फ 7 एपिसोड्स हैं। यूं तो ये सीरीज साल 2022 में रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी लोग इस सीरीज के बारे में बात करते हैं।सीरीज का नाम इस सीरीज का नाम 'विलंगु' (Vilangu) है। आप इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं। इसकी कहानी त्रिची (Trichy) के पास स्थित वेम्बूर पुलिस स्टेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में क्या अलग है? सब-इंस्पेक्टर इलामपरिशी (विमल) अपनी गर्भवती पत्नी की देखभाल करने और शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में बिजी रहता। तभी एक दिन जंगल में एक बिना सिर की लाश मिलती है। केस की जांच शुरू होती है और फिर फिर पुलिस स्टेशन के अंदर से एक अहम सबूत गायब हो जाता ह...