नई दिल्ली, जून 8 -- Mx Player Web Series: घिसी-पिटी क्राइम थ्रिलर और रोमांटिक कॉमेडी सीरीज देखकर बोर हो चुके हैं? कुछ मोटिवेटिंग देखना है? तो ये सीरीज आपके लिए ही बनी है। इसका नाम 'मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी' है। इसमें जिम सरभ और नसीरुद्दीन शाह ने लीड रोल प्ले किया है। आइए आपको इसकी कुछ खास बातें बताते हैं।पहले सीजन में कहानी खत्म हुई है या नहीं? 3 जून के दिन रिलीज हुई 'मेड इन इंडिया : अ टाइटन स्टोरी' की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है। इस सीरीज की खास बात ये है कि सिर्फ एक ही सीजन में इसकी पूरी कहानी खत्म की गई है। आप इस सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं और इसके सिर्फ 6 एपिसोड हैं। यह भी पढ़ें- जियो हॉटस्टार की इन 7 शानदार वेब सीरीज की कहानी उड़ा देगी होश, एक है मास्टर पीसक्या है इस सीरीज की कहानी? आपने 'टाइटन' का नाम सुना है? ये ...