नई दिल्ली, जुलाई 6 -- जब भी हम क्राइम थ्रिलर या चोर-पुलिस जैसे शब्द सुनते हैं, तो दिमाग में तुरंत अंधाधुंध गोलियां, खून-खराबा और मार-धाड़ की तस्वीरें उभरने लगती हैं। लेकिन साल 2021 में आई एक वेब सीरीज ने इस घिसे-पिटे फॉर्मूले को पूरी तरह से बदल दिया। डायरेक्टर अजय भुइयां के निर्देशन में बनी ये 11 एपिसोड की सीरीज बाहुबल और बंदूकों के शोर पर नहीं, बल्कि दिमाग के खेल, कमाल के सस्पेंस और भेष बदलने की अद्भुत कला पर टिकी है। ये कहानी रोंगटे खड़े करने वाले एक ऐसे दिमागी खेल की है, जहां हथियार से ज्यादा शातिर दिमाग की कीमत है।क्या है कहानी? सीरीज का ताना-बाना मत्स्य थाडा (रवि दुबे) के इर्द-गिर्द बुना गया है, जो अपनी हैरतअंगेज सूझबूझ के दम पर देश का सबसे बड़ा और शातिर कॉन-आर्टिस्ट (ठग) बन जाता है। अतीत में अपने परिवार के साथ हुए एक भयानक अन्याय का...