नई दिल्ली, जुलाई 26 -- क्या हो अगर अखबार के पन्नों पर छपी खबर किसी हादसे के होने से पहले ही उसका खौफनाक सच बयां कर दे? इसी रोंगटे खड़े कर देने वाले विचार पर आधारित है अमेजन प्राइम वीडियो की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है और इसके ओटीटी पर कुल 8 एपिसोड आए हैं। आइए आपको इस सीरीज का नाम बताते हैं।क्या है इस क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी? ये कहानी विशाखापट्टनम के एक मशहूर रिपोर्टर सागर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सक्सेस पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उसकी हंसती-खेलती जिंदगी में तूफान तब आता है, जब उसे अचानक अखबार के कुछ फटे हुए पन्ने मिलने लगते हैं। चौकानी वाली बात ये है कि इन पन्नों में छपी खबरें बीती बातों की नहीं, बल्कि आने वाले समय में उसके अपनों के साथ होने वाले खौफनाक हादसों की होती हैं। इसके बाद सागर की ...