नई दिल्ली, जुलाई 23 -- अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज आदर्श बाल विद्यालय (Adarsh Baal Vidyalaya Review) रिलीज हो चुकी है। यह एक कॉमेडी सीरीज है जो मजाकिया अंदाज में एक गंभीर मुद्दे पर बात करती है। आदर्श बाल विद्यालय आपको हंसाएगी और सोच में भी डालेगी। इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड्स हैं। ये सातों एपिसोड्स आपको काफी दिलचस्प लगने वाले हैं। इन सभी एपिसोड्स को आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं।क्या है आदर्श बाल विद्यालय का प्लॉट? इस सीरीज के प्लॉट की बात करें तो ये सीरीज दिल्ली स्थित एक आदर्श बाल विद्यालय की कहानी है। सरकारी स्कूल में न तो टीचर्स पढ़ाने में दिलचस्पी रखते हैं, न हेड मास्टर (केके मेनन) को बच्चों के फ्यूचर की फिक्र होती है और न ही बच्चों में पढ़ने का जज्बा है। यह भी पढ़ें- दमदार एक्शन और सस्पेंस से भरी है जन नायकन, फुलऑन एंटरटेनर ह...