नई दिल्ली, जून 20 -- प्राइम वीडियो पर हाल ही में एक यंग एडल्ट रोमांटिक शो ऑफ कैम्पस रिलीज हुआ है। ये सीरीज दो ऐसे कपल की कहानी दिखाती है जो सबके सामने रिलेशनशिप में होने का नाटक करते हैं। नाटक करते-करते दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते हैं। ये सीरीज काफी वक्त से प्राइम वीडियो के टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। अगर आपको भी 8 IMDb रेटिंग वाली ऑफ कैम्पस सीरीज पसंद आई है तो हम आपको 7 ऑफ कैम्पस जैसी ही सीरीज ने नाम बता रहे हैं। इन 7 सीरीज को आप इस वीकेंड पर देखना शुरू कर सकते हैं।मैक्सटन हॉल- द वर्ल्ड बिटवीन अस (Maxton Hall - The World Between Us) OTT: प्राइम वीडियो IMDb रेटिंग: 7.5 सीरीज के बारे में: रूबी बेल को मैक्सटन हॉल से स्कॉलरशिप मिलती है। वो केवल अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाना चाहती है, लेकिन स्कूल के पहले ही दिन उसके सामने एक अमीर लड़के का ऐसा...