नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- अप्रैल 2026 का दूसरा हफ्ता लगभग बीत गया है। वीकेंड पर अगर आप घर बैठकर दिमाग रिलैक्स करना चाहते हैं कई प्लान्स बन चुके होंगे। ओटीटी पर मूवी देखना चाहते हैं और पिछला वीक भागदौड़ में बीत गया तो हम आपको एक क्विक रीकैप दे सकते हैं ताकि सिलेक्शन में आसानी हो। संडे बढ़िया मौका है आप अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स की बड़ी रिलीज फिल्में देख सकते हैं। 6 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच कई ऐसी फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं जो लोगों ने थिएटर में मिस कर दीं और ओटीटी पर आने का वेट कर रहे थे। आप रीकैप पर नजर मार सकते हैं और सिलेक्ट कर सकते हैं कि क्या देखना है।ओ'रोमियो शाहिद कपूर की एक्टिंग पसंद है तो बिना सोचे यह मूवी देख सकते हैं। फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन ऑफ मुंबई के एक चैप्टर से इंस्पायर्ड है। मूवी में शाहिद कपूर के...