नई दिल्ली, जुलाई 12 -- OTT Release This Week: ओटीटी लवर्स को हमेशा ही नई फिल्मों और सीरीज के रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता बेहद खास होने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की आंधी आई है। हस हफ्त कई सीरीज और फिल्मों ने ओटीटी पर दस्तक दे चुकी हैं और कुछ देने वाली हैं। लिस्ट में सनी देओल की 'इक्का' से लेकर राम चरण की 'पेद्दी' भी शामिल है। इसके अलावा साउथ सिनेमा के शौकीनों के लिए भी ये वीकेंड मजेदार रहने वाला है। बिना किसी देरी के आपको बताते है इस हफ्ते की ओटीटी पर रिलीज वाले कंटेंट की लिस्ट। पेद्दी (09 जुलाई 2026) कहां देखें- Netflix साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर स्‍टारर 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। ये फिल्म 4 जून, 2026 को रिलीज हुई थी। 'पेद्दी' एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा...