नई दिल्ली, मार्च 9 -- 9 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच ओटीटी पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। जी हां, इस बार ओटीटी पर एक्शन, रोमांस और थ्रिलर का मिक्सचर देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 और जियोहॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 22 फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। अगर आप भी वीकेंड पर घर पर बैठकर फिल्में-सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये ओटीटी कैलेंडर आपके लिए है।9 मार्चहैरी स्टाइल्स वन नाइट इन मैनचेस्टर ओटीटी - नेटफ्लिक्स कहानी - इसमें मशहूर सिंगर हैरी स्टाइल्स के शानदार कॉन्सर्ट की कहानी दिखाई गई है।रूस्टर ओटीटी - जियोहॉटस्टार कहानी - स्टीव कैरेल 'रूस्टर' नाम की सीरीज से टीवी कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं।द सोसाइटी सीजन 2 ओटीटी - जियोहॉटस्टार कहानी - मुनव्वर फारुकी और श्रेया कालरा का फेमस रिएलिटी शो 'द सोसाइटी' का दूसरा ...