नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- अगर आप इस वीकेंड बिंज-वॉच करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो तैयार हो जाइए। 3 अप्रैल के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी, ड्रामा और थ्रिलर का तगड़ा कॉम्बो रिलीज होने जा रहा है। जी हां! प्राइम वीडियो, जी5, नेटफ्लिक्स और एप्पल टीवी पर 12 फिल्में और सीरीज आने वाली हैं। यहां इन फिल्मों और सीरीज के बारे में सारी जानकारी दी गई है।1. भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन ओटीटी: जी5 टेलीविजन के फेमस सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' पर फिल्म बनी है जिसका नाम 'भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दे रही है। यहां देखिए इसका ट्रेलर।2. वध 2 ओटीटी: नेटफ्लिक्स संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध 2' नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इस क्राइम ड्रामा के पहले पार्ट को पॉजिटिव रिव्यूज मिले थे, वहीं दूसरा...