नई दिल्ली, जुलाई 12 -- नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर इस हफ्ते यानी 13 से 19 जुलाई के बीच 13 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज में क्राइम डॉक्यूसीरीज से लेकर रोमांटिक और कॉमेडी कंटेंट शामिल है। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के नाम। साथ ही, इनकी रिलीज डेट।1.वुथरिंग हाइट्स OTT: जियो हॉटस्टार रिलीज डेट: 13 जुलाई फिल्म/सीरीज के बारे में: वुथरिंग हाइट्स एक रोमांटिक पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को एमराल्ड फेनेल ने प्रोड्यूस, लिखा और डायरेक्ट किया है। ये फिल्म एमिली ब्रोंटे के 1847 के उपन्यास पर आधारित है।2. सेकेंड लव OTT: जियो हॉटस्टार रिलीज डेट: 13 जुलाई फिल्म/सीरीज के बारे में: यह एक तमिल रियलिटी डेटिंग शो है। इस शो में 12 कंटेस्टेंट आएंगे जो अपने पुराने रिश्ते को छोड़कर नए रिश्ते की तलाश करेंगे।...