नई दिल्ली, अगस्त 25 -- ऑरमैक्स मीडिया ने ओटीटी पर पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा देखी गई चीजें की टॉप 10 लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से लेकर नेटफ्लिक्स की फिल्मों तक और हॉटस्टार के शोज से लेकर गेम्स के लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ शामिल किया गया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जनता की नब्ज क्या कह रही है? हर हफ्ते ओटीटी पर दर्जनों फिल्में, सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज होती हैं, लेकिन पिछले हफ्ते पब्लिक ने ओटीटी पर सबसे ज्यादा क्या देखा है? चलिए जानते हैं। लिस्ट की शुरुआत नीचे से ऊपर की तरफ करते हुए पहले जानते हैं कि टॉप 10 की लिस्ट में सबसे नीचे कौन रहा, और फिर ऊपर की तरफ बढ़ते हुए जानेंगे कि दर्शकों ने ओटीटी पर किस कॉन्टेंट को सबसे ज्यादा प्यार दिया है।बॉटम 4 में रहे ये फिल्में और शोज लिस्ट मे...