नई दिल्ली, जुलाई 1 -- अगर आप भोजपुरी फिल्मों के शौकीन हैं और उन्हें देखने के लिए आपको किसी भी ओटीटी का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो हम आपको 10 ऐसी भोजपुरी फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह, मोनालिस और अक्षरा सिंह जैसे कलाकारों की फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों को आप जी5 पर देख सकते हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के नाम और प्लॉट। 1. मां तुझे सलाम कास्ट: पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मधु शर्मा फिल्म के बारे में: देशभक्त बजरंगी गद्दारों से देश को बचाने के लिए लड़ाई लड़ता है। ये फिल्म फुल ऑन एक्शन ड्रामा भोजपुरी फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। 2.बबली की बारात कास्ट: शुभम तिवारी, प्रीति शुक्ला और जीतेंद्र यादव फिल्म के बारे में: बबली की बारात एक फैमिली ड्रामा रोमांटिक फिल्म है। फिल्म की कहानी ए...