नई दिल्ली, जुलाई 4 -- अगर आप वीकेंड पर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो आपको प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है हॉलीवुड साइंस फिक्शन फिल्म देखनी चाहिए। ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को भारत में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। सिनेमाघरों में कमाल करने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी जमकर देखी जा रही है।भारत में कमाए थे 90 करोड़ हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं। उसका नाम है प्रोजेक्ट हेल मैरी। प्रोजेक्ट हेल मैरी इसी साल मार्च में भारत में रिलीज हुई ती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 90 करोड़ (ग्रॉस) के आसपास की कमाई की थी। वहीं, वर्लडवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने लगभग साढ़े 6 हजार करोड़ डॉलर कमाए थे। यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस के असली शोमैन थे राज कपूर, इन ...