नई दिल्ली, फरवरी 23 -- कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की मूवी तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी अमेजन प्राइम वीडियो पर आ चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। अब ओटीटी पर लोग इसे देख भी रहे हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि थिएटर में पिटी फिल्म ओटीटी पर खूब देखी जाती है। क्या कभी आपने सोचा कि फिल्म पिटने के बाद भी ओटीटी राइट्स क्यों बिक जाते हैं? खरीदा भी होगा तो कितने में और ओटीटी को इससे क्या फायदा होगा। चलिए समझते हैं ओटीटी का गणित।ओटीटी डील होती कब है? ये पॉइंट काफी इंट्रेस्टिंग है। ओटीटी राइट्स की डील ज्यादातर तब होती है जब फिल्म की शूटिंग चल रही होती है या कई बार जब ट्रेलर आने वाला होता है। उसी वक्त ओटीटी की तरफ से फिल्म के राइट्स खरीदने की बात चलने लगती है। यानी थिएटर में फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, ओटीटी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता,...