नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- ओटीटी पर कई तरह की सीरीज अवेलेबल हैं जैसे कॉमेडी, हॉरर, थ्रिलर, साइकोलॉजिकल, क्राइम और सस्पेंस वाली। अब अगर आपको हॉरर सीरीज पसंद है तो हम आपको ऐसी ही एक हॉरर सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसे देखने से पहले आप अपने दिल को मजबूत जरूर रखें। इतना ही नहीं ये सीरीज ऐसी डरावनी थी कि इसके राइटर्स को थेरेपिस्ट तक हायर करना पड़ा था।कौनसी है वो सीरीज और क्या है स्टोरी जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है दहन-राकन का रहस्य। इसइसकी स्टोरी राजस्थान के एक गांव पर बनी है जो कि शापित है। इसमें अवनी रौत(टिस्का चोपड़ा) एक आईएस ऑफिसर हैं जो अपने पति की मौत का ट्रॉमा और करप्शन के आरोप से जूझ रही हैं। इसके बाद उनकी पोस्टिंग शिलासपुर नाम के गांव में होती है। यह भी पढ़ें- OTT पर आई 213.01 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म, वीकेंड पर परिवार के ...