नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- ओटीटी पर कई तरह की फिल्में और सीरीज अवेलेबल हैं। कई लोगों को क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस वाली सीरीज देखना पसंद करते हैं। अगर आपको ऐसी ही कोई क्राइम थ्रिलर सीरीज देखनी है तो हम आपको ऐसी ही एक सीरीज के बारे में बताने वाले हैं। यह एक ऐसी सीरीज है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।क्या है सीरीज का नाम और इसकी स्टोरी जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है ऑटो शंकर। इसमें अप्पानी सरथ ने शंकर का किरदार निभाया है। शंकर एक छोटा स्मगलर और अवैध शराब बेचता है जो लोकल राइवल्स को चुनौती देता है। शंकर अपने आपराधिक साम्राज्य को एक्सपैंड करता है अवैध तस्करी, जबरन वसूली और सेक्स व्यापार तक करता है। वह भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों को रिश्वत देकर और ताकतवर राजनीतिक हस्तियों के साथ मिलकर अपना नेटवर्क बढ़ा बनाता है। यह भी पढ़ें- OTT : ...