नई दिल्ली, जुलाई 6 -- आपको पता है एक एक्टर की जिंदगी में असल में क्या होता है? नहीं, फिर तो ये फिल्म आपके लिए ही बनी है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें सिर्फ एक स्टार के बनने और बिखरने की दास्तां नहीं बताई गई है। इस फिल्म में मासूमियत, बेपनाह प्यार, सफलता के शिखर और फिर अकेलेपन के उस गहरे समंदर की यात्रा को भी दर्शाया गई है जिससे एक एक्टर को गुजरना पड़ा है। दिलचस्प बात ये है कि ये कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि सुपरस्टार की असल कहानी है।क्या है इस फिल्म की खासियत? इस कहानी को एक खोजी पत्रकार और एक फोटोग्राफर के नजरिए से दिखाया गया है, जो इस महान अदाकारा के जीवन के आखिरी दौर में उनके अतीत के पन्नों को टटोलने की कोशिश करते हैं। ये फिल्म दिखाती है कि कैसे एक आम लड़की अपनी आंखों के जादू और लाजवाब अभिनय के दम पर पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर...