नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- थिएटर से ज्यादा आज ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। लोग वीकेंड में घर पर आराम से फैमिली और फ्रेंड्स के साथ ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना अब ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, थिएटर पर फिल्में रिलीज नहीं होती कि लोगों को उनके ओटीटी पर आने का इंतजार होता है। ऐसे में साल 2023 में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने भले की बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं थी, लेकिन उसके विषय ने हर किसी का दिल जीता। इस फिल्म को भी शानदार रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म?बायोग्राफिकल ड्रामा है ये मूवी हम बात कर रहे हैं साल 2023 में रिलीज हुई मूवी '12वीं फेल' (12th Fail) की। इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर लीड रोल में नजर आए। '12वीं फेल' मूवी ए...