नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- अगर वीकेंड पर आप कुछ बेहतरीन कंटेंट एंजॉय करना चाहते हैं तो हम आपको जी5 की 5 ओरिजिनल फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं जिन्हें आप इस वीकेंड (शनिवार-रविवार) को एंजॉय कर सकते हैं। इस लिस्ट में रोमांटिक, थ्रिलर और हॉरर कंटेंट शामिल है। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।दिल्ली 2021 ये फिल्म 25 नवंबर को जी5 पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी उस वक्त की पृष्ठभूमि पर आधारित है जब दुनियाभर में कोरोना की दहशत थी। फिल्म की कहानी दिल्ली में सेट की गई है। फिल्म की कहानी कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन, अस्पताल के बेड और दवाइयों की कमी से जूझते आम लोगों,मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के संघर्ष और इंसानियत पर आधारित है। यह भी पढ़ें- OTT पर 3 और थिएटर में 2 बड़ी फिल्में-सीरीज, 27 नवंबर को देंगी दस्तक डायरेक्टर: अभिष...