नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- अगर आप सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों और सीरीज के शौकीन हैं तो हम आपको हॉटस्टार पर रिलीज हुई एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिसे आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। इस सीरीज की कहानी एक मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज की कहानी में एक बहन अपनी बहन के कातिल का पता लगाने की कोशिश करती है।स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ्रेंचाइजी का स्पिन ऑफ है सीरीज हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क। ये सीरीज करण जौहर की साल 2012 में रिलीज हुई फ्रेंचाइजी स्टूडेंट ऑफ द ईयर का स्पिन ऑफ है। 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म से आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। मर्डर मिस्ट्री है 6 एपिसोड्स की ये सीरीज 2019 में स्टूड...