OTP कहीं और से आ रहा, किसी और माइक के लाउडस्पीकर बन गए; ओवैसी पर अखिलेश का तंज
आगरा, नवम्बर 15 -- Akhilesh Yadav: आगरा से चुनावी शंखनाद के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा ही नहीं एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर भी तंज कसा। दलित सम्मेलन को संबोधित कर रहे अखिलेश ने कहा, जैसे ही चुनाव करीब आया है, सियासत के सैलानी आ गए हैं। उन्होंने कहा, उनका ओटीपी कहीं और से आ रहा है, किसी और माइक के वो लाउडस्पीकर भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा, इस बार जो चुनाव होने जा रहा है, उसमें 95 प्रतिशत पांच प्रतिशत के खिलाफ खड़े दिखाई देंगे। भाजपा पर हमलावर हुए अखिलेश ने कहा, 10 साल में दिल्ली और लखनऊ की डबल इंजन की सरकार ने पीड़ा दी है। जितने भी दुखी अपमानित हैं वह 95 प्रतिशत एकजुट हो चुके हैं। अखिलेश यादव ने कहा, जिस तरह से 10 साल में शिक्षकों और युवाओं को आंदोलन करना पड़ा, कोर्ट जाना पड़ा, इसके बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। उनके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.