नई दिल्ली, मई 2 -- माइक्रोवेव ओवन और OTG (ओवन टोस्टर ग्रिलर) दोनों का इस्तेमाल कुकिंग के लिए होता है, लेकिन इनकी तकनीक और उद्देश्य पूरी तरह अलग हैं। माइक्रोवेव इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों का उपयोग करता है, जो भोजन के भीतर मौजूद पानी के अणुओं को वाइब्रेट करके गर्मी पैदा करती हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी रफ़्तार है। यह खाना गर्म करने, बर्फ पिघलाने और कम समय में सब्जियां या चावल पकाने के लिए बेहतरीन है। अगर आप कामकाजी हैं और आपको झटपट खाना तैयार चाहिए, तो माइक्रोवेव आपके लिए सबसे अच्छा है। दूसरी ओर, OTG पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हीटिंग कॉइल्स पर काम करता है। इसमें खाना गर्म हवा और सीधी गर्मी से पकता है, जिससे भोजन के ऊपर एक कुरकुरी परत आती है। बेकिंग, टोस्टिंग और ग्रिलिंग के शौकीनों के लिए OTG एक वरदान है। केक, कुकीज़, पिज्जा और तंदूरी डिशेज में ...