नई दिल्ली, मई 31 -- CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर जारी विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। बोर्ड ने ताजा बयान में स्वीकार किया है कि उसके सेवा प्रदाता के OSM पोर्टल में कुछ सुरक्षा कमजोरियों की पहचान हुई थी, जिन्हें नियंत्रित करने और दूर करने का काम जारी है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही दिन पहले CBSE ने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि जिस पोर्टल को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वह केवल टेस्टिंग साइट थी और उसमें किसी प्रकार का वास्तविक डेटा मौजूद नहीं था।पहले क्या कहा था CBSE ने? विवाद सामने आने के बाद CBSE ने एक आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा था कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए इस्तेमाल होने वाला वास्तविक पोर्टल अलग URL पर संचालित होता है और उसमें किसी प्रकार की सुरक्षा कमजोरी या समझौते की बात स...