नई दिल्ली, मार्च 16 -- 98वें एकेडमी अवार्ड्स बीती रात यानी रविवार को लॉस एंजिल्स में आयोजित किए गए। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों ने शिरकत की और अपनी ड्रेसिंग सेंस के चलते खूब सुर्खियां बटोरी। 98वें एकेडमी अवार्ड्स में हॉलीवुड की 2025 की फिल्मों के बेहतरीन और सबसे प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही इसमें 'इन मेमोरियम' सेगमेंट भी देखने को मिला, जिसमें उन अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं और तकनीशियनों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। एक और जहां रॉबर्ट रेडफोर्ड और रॉब रेनर जैसी फिल्मी हस्तियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को जिक्र तक नहीं किया गया। इसी बात से धरम जी के फैंस काफी नाराज है और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.