नई दिल्ली, मार्च 12 -- यूनाइटेड स्टेट्स और इजरायल के बीच चल रही टेंशन का असर कैलिफोर्निया में दिख रहा है। कैलिफोर्निया में संभावित ईरानी ड्रोन हमले की चेतावनी के बाद अपकमिंग 98वें अकादमी अवॉर्ड्स सेरेमनी के आसपास सिक्योरिटी को लेकर चिंताएं सामने आई हैं, जिसके चलते ऑर्गेनाइजर्स ने इस सेरेमनी के लिए सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स को और स्ट्रॉन्ग कर दिया है।सुरक्षा बढ़ाई गई हैं वहीं बुधवार को हॉलीवुड में रेड कार्पेट बिछाया गया हैं जिसमें कॉनन ओ'ब्रायन और मीडिया क्रू, सिनेमा के एनुवल फंक्शन के लिए पहले से ही मौके पर मौजूद थे। हालांकि, हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात की तैयारियों के बीच सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि एफबीआई ने कैलिफोर्निया के लॉ एन्फोर्समेंट को ईरान द्वारा यूएस वेस्ट कोस्ट को निशाना बनाकर जवाबी ड्रोन हमले की संभावना के बारे में चे...