नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- Orient Cables IPO: ओरिएंट केबल्स का आईपीओ खुलने वाला है। आईपीओ पर रिटेल निवेशक 25 सितंबर से दांव लगा पाएंगे। वहीं, निवेशकों को 29 सितंबर तक दांव लगाने का मौका मिलेगा। इस आईपीओ का साइज 552 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.18 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी के मौजूदा निवेशक 232 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे। यह भी पढ़ें- पेनी स्टॉक आज 5% उछला, शेयरों का दाम 10 रुपये से कम यह भी पढ़ें- रेमंड लिमिटेड के शेयर 9% की उछाल के बाद 52 वीक हाई पर, क्या है तेजी की वजह?कितना है प्राइस बैंड? (Orient Cables IPO Price band) ओरिएंट केबल्स आईपीओ का प्राइस बैंड 258 रुपये से 272 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 55 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14960 रुपये का द...