Orai News: 70 वर्षीय वृद्ध का शव फंदे से लटका मिला, तीन दिन से था बंद घर
उरई, अगस्त 1 -- Orai News: उरई। संवाददाता मोहल्ला उमरारखेड़ा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव शनिवार सुबह उनके घर में फंदे से लटका मिला। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। उमरारखेड़ा निवासी दयाराम 70 वर्ष अपने घर में अकेले रहते थे। शादी न होने के कारण भतीजा दिनेश पाल उनकी देखभाल करता था। वह दूसरे प्रदेश में ट्रक चलाते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से घर पर ही रह रहे थे। खाने-पीने और जरूरी सामान के लिए भतीजा अक्सर उनके घर जाता था। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से दयाराम के घर का दरवाजा बंद था और कोई आ-जा नहीं रहा था। शनिवार सुबह घर के अंदर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दिनेश को सूचना दी। दिनेश जब मौके पर पहुंचा तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो दयाराम का शव फंदे पर लटका था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.