Orai News: 600 ग्राम गांजा और बिक्री के 2500 रुपये बरामद, तस्कर गिरफ्तार
उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: माधौगढ़। थाना माधौगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को 600 ग्राम अवैध गांजे और 2500 रुपये के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने मुहल्ला मालवीय नगर निवासी मीनू कुमार को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 600 ग्राम गांजा और बिक्री से प्राप्त 2500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है, उस पर पहले से आबकारी एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक माधौगढ़ मय पुलिस टीम शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.