Orai News: 5 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल
उरई, अगस्त 26 -- Orai News: उरई। संवाददाता शहर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान 5 किलो 71 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी इसी मामले में जेल जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मंडी चौकी इंचार्ज रमाशंकर तिवारी रात में गश्त पर थे। राठ रोड पुल के नीचे रेलवे पटरी के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर छिपने लगा। शक पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित अहिरवार उर्फ कालिया निवासी गुजरौठा, हमीरपुर बताया। सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में बोरी की तलाशी ली गई तो गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि बेचकर परिवार का खर्च चलाता है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.