Orai News: 48 हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन से लेकर सीसीटीवी तक की जांच
उरई, सितम्बर 26 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता संपूर्ण थाना समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने थाना माधौगढ़ का संयुक्त निरीक्षण किया। डीएम-एसपी ने 48 हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन से लेकर सीसीटीवी, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेख, हवालात और जर्जर बैरक तक की बारीकी से जांच की। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने और मिली कमियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर, पुलिस बल, हवालात, 8 सीसीटीवी कैमरों, बीट व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और शौचालयों का जायजा लिया। हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर में 48 हिस्ट्रीशीटर दर्ज मिले, जिनमें जन्मतिथि में त्रुटि और पुराने फोटो मिलने पर डीएम ने सभी को थाने बुलाकर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.