Orai News: 467 लीटर कच्ची शराब नष्ट
उरई, जुलाई 19 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को 467 लीटर कच्ची शराब नष्ट कराई। यह शराब वर्ष 2024 में आबकारी अधिनियम की धारा 37 के तहत दर्ज विभिन्न मुकदमों में बरामद की गई थी और कोतवाली के मालखाने में रखी थी।सीओ परमेश्वर प्रसाद की मौजूदगी में पुलिस टीम ने पहाड़गांव कैलिया बाईपास रोड पर विधिक प्रक्रिया पूरी कर शराब का नष्टीकरण किया। नष्ट की गई शराब को जमीन में गड्ढा खोदकर उसमें उड़ेल दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मालखाने में लंबे समय से रखी जब्त शराब को नष्ट कराने के लिए न्यायालय से आदेश प्राप्त किए गए थे। आदेश के बाद ही रविवार को इसे नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान कोतवाली प्रभारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.