Orai News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट से 6 घंटे गुल रही बिजली, 60 गांव अंधेरे में डूबे
उरई, अगस्त 18 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से सोमवार देर शाम सरसेला से जुड़े करीब 60 गांवों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक क्षेत्र में अंधेरा रहा। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोग छतों पर रात गुजारने को मजबूर हुए। बारिश शुरू होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं।
बिजली की आपूर्ति बाधित सोमवार देर शाम सरसेला फीडर की 33 केवी लाइन में अचानक फॉल्ट आ गया, जिससे सिरसाकलार समेत आसपास के दर्जनों गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 6 घंटे तक बिजली न आने से घरों में पंखे-कूलर बंद रहे। उमस से परेशान ग्रामीण राहत के लिए घरों की छतों पर बैठ गए और मोबाइल पर लाइनमैनों से आपूर्ति बहाल होने की जानकारी लेते रहे। रात करीब 10 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे छतों पर बैठे लोग वापस कमरों में लौटने को विवश हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.