उरई, अगस्त 20 -- Orai News: उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की महत्वपूर्ण एवं निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनावार भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, निर्धारित पूर्णता तिथि तथा विगत माह में हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाकर परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।डीएम ने निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें प्रत्येक दशा में 30 सितंबर तक पूर्ण कराया जाए। साथ ही, जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनमें आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए। डायट में अतिरिक्त कक्ष, ऑडिटोरियम, टॉयलेट एवं मीटिंग हॉल निर्माण क...