उरई, अगस्त 22 -- Orai News: जालौन। संवाददाता शनिवार को बिजली निगम की टीम ने बाजार व मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 30 बड़े बकाएदारों के बिजली के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान 3.50 लाख रुपये की वसूली भी की गई।अधिशासी अभियंता पुंष्पदेव के नेतृत्व एसडीओ ऋषभ राजपूत, जेई केके वर्मा के नेतृत्व में बिजली निगम की टीम ने झंडा चौराहा व तकिया के आसपास के अलावा मोहल्ला नारोभास्कर, मुरलीमनोहर, बैठगंज, चौधरयाना, गोविन्देश्वर, बालमभट्ट में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बिल में दर्शायी गई रीडिंग व मीटर रीडिंग का मिलान किया गया जिससे मीटर रीडर द्वारा की स्टोर रीडिंग का पता चल सके। टीम ने मीटर से पोल तक जाने वाली केबिल को बारीकी से देखा। टेप पुराने मिलने पर उन पर सील लगाने के निर्देश दिए। टीम बिजली का बिल जमा न करने पर 30 उपभोक्...