उरई, जुलाई 12 -- Orai News: कुसमिलिया। संवाददाता डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहाना में 27 जून से लापता चल रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग का कंकाल रविवार की शाम जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की है।ग्राम मुहाना निवासी राम लखन उर्फ रामलाल 60 वर्ष 27 जून की सुबह करीब 5 बजे घर से टहलने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने आसपास तलाश की। 29 जून को उनके पुत्र अजय ने डकोर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार की शाम ग्रामीणों ने मुहाना के जंगल में एक कंकाल पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही मृतक के पुत्र अजय और पत्नी भी वहां पहुंचे। उन्होंने कपड़ों के आधार पर कंकाल की शिनाख्त रामलखन के रूप में की।

हिंदी हिन्दुस्...